अर्जुन रौतेला आगरा। नरीपुरा स्थित सेंट एस.बी. स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साह, सम्मान और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आत्मीयता की भावना विकसित करना रहा।
अर्जुन रौतेला आगरा। नरीपुरा स्थित सेंट एस.बी. स्कूल में शिक्षक दिवस उत्साह, सम्मान और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आत्मीयता की भावना विकसित करना रहा।
समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं आभा शुक्ला, डिंपल, लक्ष्मी सिंह, रिहाना, दुर्गेश सिंह, हर्ष गोस्वामी, मधु, कविता, प्रिया शर्मा, किश्वर कादरी, एलिशा, प्रिया, पिंकी, हिना, जयश्री, निशा, सपना, रूबी, सुमन, लक्ष्मी, रजनी, रश्मि, खुशी, फरीन, रानी, अलीशा, अंकुर, कुणाल एवं हेमलता का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी शिक्षकों को विशेष उपहार भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार जताया गया।
विद्यालय प्रबंधक हाजी रशीद मुहम्मद, उप प्रबंधक ए.आर. खान, प्रधानाचार्य संजय बघेल एवं प्रधानाचार्या श्वेता सिंह चौहान ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति अपने भाव व्यक्त किए और विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरुजनों का सम्मान किया। प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर में उत्सव और आत्मीयता का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुहैल खान एवं असलम खान का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया गया।

