संगठन से अधिक से अधिक महिलाओं युवाओं के जुड़ने का आवाह्न।*
पीलीभीत___जनपद पीलीभीत के मोहल्ला खकरा जन कल्याण सुरक्षा संघ कार्यालय पर पदाधिकारीयों की मासिक बैठक संपन्न हुई कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला तहसील ब्लॉक नगर अध्यक्ष अपनी अपनी कार्यकारिणी बनाकर जिला मुख्यालय पर अविलंब उपलब्ध करने का कष्ट करें जिससे संगठन का विस्तार हो सके ब्लॉक अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष ग्राम स्तर की कार्यकारणी ग्राम अध्यक्षों के द्वारा पूरी कर मुख्यालय पर उपलब्ध कराए संस्था के द्वारा पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा एवं किसी स्तर पर अगर उत्पीड़न होता है तो जेकेएसएस हर संभव सहायता करेगा और कहा कि वर्तमान में युवा रोजगार के अभाव में अपने रास्ते से भटक रहा है सरकार से अपेक्षा की जाती है गांव नगरों शहरों में अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए जाएं।
जेकेएसएस के राष्ट्रीय महासचिव श्रीपाल सिंह ने कहा कि गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत समस्याओं को लेकर के संगठन गांव गांव चौपाल कार्यक्रम चलाकर जनता की समस्याओं का समाधान मौके पर ही करने का प्रयास कर रहा है लेकिन बिचौलिए लोगों को गुमराह कर चौपाल के कार्यक्रम में आने से वंचित कर रहे हैं और स्वयं समस्याओं की आड़ में अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि आज जिले में युवा नशे का शिकार हो रहा है जिससे उसकी आर्थिक स्थिति मानसिक स्थिति शारीरिक स्थिति तथा पारिवारिक स्थिति बिगड़ती जा रही है स्मैक चर्स गांजा के अवैध विक्रेताओं पर प्रतिबंध लगाया जाए ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बृजेश सिंह जिला सचिव पूनम वर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महिला हेमनाथ भोजवाल जिला कार्यकारिणी सदस्य पीलीभीत कश्यप सिंह ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष मरौरी प्रभु नाथ न्याय पंचायत महासचिव जमुनिया बलवीर सिंह तहसील सचिव कलीनगर अनिल कुमार सह सोशल मीडिया प्रभारी ब्लाक बरखेड़ा ओमकार ग्राम अध्यक्ष शहर किशनपुर जयवीर सिंह ग्राम अध्यक्ष बंदरबोझ गुरनाम सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता दीनानाथ हरिश्चंद्र सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

