लखनऊ/ट्रैफिक डीसीपी रवीना त्यागी के निर्देशन में बिठौली चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस टीम के साथ मिलकर पटाखेदार साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरने वाली बुलेट पर कार्रवाई की
सहायक टीआई अलीगंज देश दीपक दीक्षित व हमराही कांस्टेबल सुजीत कुमार ने बुलेट रोककर पटाखेदार साइलेंसर निकलवाया और चालान किया
बिठौली ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा पटाखेदार साइलेंसर लगाकर सड़क पर वाहन दौड़ाते पकड़े जाने पर वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी

