ब्रेकिंग खबर
गोपाल विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेई ने कोरांव पुलिस की कार्य प्रणाली पर जताया रोष।
13 अक्टूबर सोमवार को विद्यालय के छात्र संस्कार शुक्ला पर हुए जानलेवा हमले में अपराधियों की अभी तक नहीं हुई गिरफ़्तारी
अपराधियों को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस ने छात्रों को परीक्षा के दौरान अनावश्यक रूप से किया परेशान।
जिम्मेदार पुलिस अधिकारी द्वारा विद्यालय की छवि को धूमिल करने का किया गया प्रयास।
गोपाल विद्यालय इण्टर कॉलेज, कोरांव-प्रयागराज के प्रबंधक राजा अजेय सिंह पुत्र स्व विश्वनाथ प्रताप सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार) को दी गई घटना की जानकारी।
पुलिस के द्वारा 7 दिन के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो छात्र को न्याय दिलाने के लिए पुलिस महानिदेशक लखनऊ उत्तर प्रदेश से होगी मुलाकात।
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल ब्यूरो प्रयागराज से भूपेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
