स्वास्थ्यप्रद हरित दीपावली मनायें : डॉ रवि प्रकाश शर्मा # बाबा विज्ञान क्लब द्वारा चेतराम हरियाणा इंटर कॉलेज मे पंच दीपोत्सव के अवसर पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य ,शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भगवान धनवंतरी एवं देवी सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि देकर नमन किया । राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्यप्रद हरित दीपावली मनाएं जिससे जीवो पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। शिक्षक कृपाल सिंह ने स्वच्छता का संदेश दिया। शिक्षक पवन कुमार यादव ने आतिशबाजी में सावधानी की जानकारी दी । शिक्षक प्रभात कुमार शर्मा ने मिलावटी मिठाई के प्रति सतर्क किया और खनिज लवणों आयोडीन, आयरन एवं विटामिनों की स्वास्थ्य हेतु उपयोगिता बताई । शिक्षक डॉ मंजू मिश्रा ने पंच दीपोत्सव की विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर सभी ने मोमबत्ती जलाकर एक साथ प्रकाश किया। प्रश्नोत्तरी में मोनिका, काजल ,सौरभ ,चांदनी ,अनस को सम्मानित किया गया ।संचालन स्काउट प्रभारी संतोष कुमार पांडेय ने किया तथा छात्रवृत्ति कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।शिक्षक अतर सिंह ने परीक्षा प्रणाली की जानकारी दी और विज्ञान संकल्प कराया।
