अब तक न्याय
जनपद पीलीभीत
जिलाधिकारी द्वारा देवीपुरा गौशाला का किया निरीक्षण व गोवर्धन पूजा कार्यक्रम किया आयोजित
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद जिलाधिकारी द्वारा देवीपुरा गौशाला का किया गया निरीक्षण। गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग एवं गौवंशों को माला पहनकर गुड व फल खिलाएं। पीलीभीत सूचना विभाग 22 अक्टूबर 2025/जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा देवीपुरा गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों हेतु भूसा, पेयजल व्यवस्था व साफ सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गौशाला पहुंचकर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं गौ पूजन कर गौवंशों को माला पहनाकर गुड, फल खिलाएं। आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर द्वारा भी गोवर्धन पूजा की गई एवं गोवंशों को फल खिलाएं। इसके साथ ही उन्होंने डीसी मनरेगा को गौशाला से जल निकासी हेतु नाला निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, सचिव, ग्राम प्रधान एवं गौ संगठन से जुड़े गौरव, शर्मा विक्रांत मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।
