अब तक टीवी न्यूज़ चैनल विशेष रिपोर्ट
तहसील रिपोर्टर – नीरज वर्मा, बहराइच
भैया दूज: भाइयों की लंबी उम्र की कामना का पर्व
दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को तहसील बहराइच क्षेत्र के ग्राम डीहा अंतर्गत तेलियानपुरवा में हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व भैया दूज बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
भैया दूज पर्व का धार्मिक और सामाजिक महत्व दोनों ही दृष्टियों से विशेष स्थान है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर, आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर उनके प्रति अपने स्नेह और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति करती हैं। लोक परंपरा के अनुसार बहनें “पहरुए की ईंट” तोड़कर अपने भाई के जीवन में आने वाले सभी संकटों को दूर करने की कामना करती हैं।
ग्राम तेलियानपुरवा में यह पर्व पारिवारिक प्रेम, सौहार्द और आस्था का प्रतीक बनकर पूरे उत्साह और आनंद के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के सभी परिवारों में हर्ष का वातावरण रहा और छोटे-बड़े सभी ने मिलकर इस पावन पर्व का आनंद लिया।
यह त्यौहार न केवल धार्मिक भावना को प्रकट करता है, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और एकता का भी प्रतीक है।
– अब तक टीवी न्यूज़, तहसील बहराइच
संवाददाता: नीरज वर्मा
