अब तक न्याय, बरखेड़ा (पीलीभीत)
थाना बरखेड़ा साइबर हेल्प डेस्क टीम ने आवेदक के ₹1,05,000 वापस कराए
बरखेड़ा, पीलीभीत।
थाना बरखेड़ा की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित आवेदक के खाते से धोखाधड़ी से निकाले गए ₹1,05,000 की राशि वापस कराई है।
श्रीकृष्ण भास्कर, सह संपादक अब तक न्याय न्यूज़ के अनुसार, दिनांक 21 सितंबर 2025 को थाना बरखेड़ा के एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33109250124868 दर्ज कराई गई थी।
आवेदक गौतम कुमार के खाते से अज्ञात फ्रॉडस्टर ने उनके ही नाम से फर्जी CBDT ई-वॉलेट बनाकर ₹1,10,000 की रकम ट्रांसफर कर ली थी।
शिकायत प्राप्त होते ही थाना बरखेड़ा की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्परता से कार्रवाई की। टीम ने आवेदक के बैंक और संबंधित ई-वॉलेट के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर ₹1,05,000 की राशि होल्ड कराई, और सतत प्रयासों के बाद यह राशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई।
इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह तथा साइबर हेल्प डेस्क टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
