अब तक न्याय
पूरनपुर पीलीभीत
ग्राम चंदिया हजारा में स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा फेस्टिवल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
129 विधानसभा पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम चंदिया हजारा में स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा आयोजित विशाल मैत्री फुटवॉल फेस्टिवल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचकर फीता काट कर किया एवं सिद्धार्थ युवा क्लब नेपाल व लियो स्पोर्ट्स क्लब सम्पूर्णानगर टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उपस्थित खिलाड़ियों को अग्रिम जीत की शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान और अजीत प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी पूरनपुर, आयोजन समिति अध्यक्ष जयंत सरदार, सचिव मोहन राय, कोषाध्यक्ष मनोज सरकार, उपाध्यक्ष मिथुन मण्डल, संरक्षक प्रवीर सरकार, ग्राम प्रधान बासुदेव कुंडू, अरविन्द मण्डल सुन्दर लाल प्रजापति, गौरंग मंडल सहित क्षेत्र के विभिन्न खिलाडी व दर्शक उपस्थित रहे
