सहजनवां तहसील समाधान दिवस में कुल आए मामले 66, मौके पर छः का हुआ निस्तारण
सहजनवा गोरखपुर सोमवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में अध्यक्षता कर रहें मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस समाधान दिवस में तहसील के दूर-दराज से लोग आए हुए राजस्व के 46 मामले, पुलिस के आठ, शिक्षा के एक, सप्लाई के पांच, विकास के चार ,चकबंदी के एक,अन्य एक कुल 66 मामले आए जिसमें मौके पर राजस्व विभाग के छह मामलों का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को उनके विभाग के शीर्ष अधिकारियों को सौंप दिया गया और निर्देशित किया गया कि जांच कर जल्द से जल्द इन सभी मामलों का निस्तारण किया जाए ।इस मौके पर उप जिला अधिकारी केसरी नंदन त्रिपाठी, तहसीलदार राकेश कुमार कनौजिया, वीडीओ पाली बृजेश कुमार यादव, वीडीओ पिपरौली यू अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सहजनवा, एवं समस्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

