तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा, प्रशासन मौन!
ग्राम करौंदी में तालाब की जमीन पर हो रहा निर्माण, सूचना के बावजूद नहीं पहुंचे लेखपाल
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
महमूदाबाद, सीतापुर।
ब्लॉक पहला क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरथर के गांव करौंदी में तालाब की भूमि पर गांव के ही नरेश द्वारा अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस मामले की जानकारी मिलते ही मीडिया ने जब क्षेत्रीय लेखपाल महेंद्र कुमार से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि “मामला हमारे संज्ञान में नहीं है, अभी इसको हम देखते हैं।”
हालांकि, सूचना दिए जाने के लगभग दो घंटे बीत जाने के बाद भी लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर आक्रोश व्याप्त है और वे प्रशासन से अवैध निर्माण पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

