युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ
थाना सुशांत गोल्फ सिटी: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी मनोज साहू गिरफ्तार
लखनऊ। थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता, जो मूल रूप से जनपद बाराबंकी की निवासी है, अपने रिश्ते के जीजा के यहां खुर्दही बाजार में रहती थी। बताया जा रहा है कि वह कल रात परिवार वालों से नाराज होकर घर से कुछ सामान लेकर निकल गई थी।
रास्ते में उसकी मुलाकात मनोज साहू (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी खुर्दही बाजार से हुई, जो कनकहा से एक म्यूजिक प्रोग्राम करके लौट रहा था। दोनों साथ में थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में ठहरे, जहां पीड़िता ने मनोज साहू पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
मामले की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और थाना सुशांत गोल्फ सिटी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी मनोज साहू को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

