फ्लूएंट ग्रेड लिमिटेड कंपनी के बिजली मीटर रीडर कर्मचारी उपजिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर के सहजनवा तहसील क्षेत्र में स्थित फ्लूएंट ग्रेड लिमिटेड कंपनी के बिजली मीटर रीडर कर्मचारियों ने उपजिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी प्रबंधन ने उनका तीन महीने का वेतन नहीं दिया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।लंबित वेतन का भुगतान तुरंत किया जाए।भविष्य में वेतन का नियमित और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।कंपनी प्रबंधन से उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जाए और उन्हें कर्मचारियों की स्थिति के प्रति संवेदनशील बनाया जाए।तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।परिवार का पालन-पोषण करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।भविष्य को लेकर चिंता हो रही है।कंपनी प्रबंधन ने उनकी समस्याओं को अनदेखा किया है।कई बार संपर्क करने के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।उपजिला अधिकारी से अनुरोध किया गया है कि वे कंपनी प्रबंधन से बात करके उनकी लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें।कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को माना जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। बिजली विभाग के आशुतोष चीफ से बात करने पर उन्होंने बताया फ्लूएंट ग्रेड लिमिटेड कंपनी में अपना जाकर वेतन मांगे और समय से वेतन भुगतान की समस्या उनको बताएं वही कर सकते हैं। ज्ञापन देने में रामदीन रविंद्र पांडे संदीप कुमार पांडे योगेंद्र मुकुल पांडे नीरज प्रदीप कुमार निषाद अरविंद कवि शर्मा चंदन विशाल कुमार गिरधारी आदि

