कानपुर देहात
संवाद सूत्र अब तक न्याय संवाददाता -राघवेदं सोनकर
नगर पंचायत रनिया के कटका गांव में बहता विकास दल दल भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर लोग
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा भले ही स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े बड़े वादे किए जाते हो लेकिन हकीकत तो दिया तले अंधेरा ही नजर आ रहा है कानपुर देहात के नगर पंचायत रनिया में एक अजीबो गरीब बहता विकास दिखाई दे रहा है जो आप तस्वीरो में देख सकते हैं कि रनिया नगर पंचायत को भले ही नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हो गया हो लेकिन हकीकत तो कुछ और ही बयां कर रही है यह रोड़ पर बहती हुई नालियां जो नगर पंचायत अध्यक्ष समेत चेयरमैन बिटान दिवाकर के रहमो करम के चलते कटका गांव के ग्रामीणों को दल-दल भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं और चेयरमैन समेत नगर पंचायत अध्यक्ष रनिया आंख में पट्टी बांध कर बैठे हुए हैं ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष समेत चेयरमैन बिटान दिवाकर से कयी बार दल-दल भरे रास्ते को ठीक करवाने की फरियाद की गुहार लगाई लेकिन उनके द्वारा कोई साफ सफाई की व्यवस्था नहीं करवाई गई और न ही कोई रोड़ का निर्माण कार्य कराया गया जिससे कि लोगों को दल-दल भरे रास्ते से निजात मिल सके इस संदर्भ में ईयो से बात चीत हुई तो बताया कि जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी काम को लेकर ठेकेदार को टेंडर दे दिया गया है

