नायब तहसीलदार द्वारा मतदाता पुनरीक्षण गणना प्रपत्र का किया गया वितरण। सहजनवा गोरखपुर सरकार द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची का गहन जांच अभियान में जिनका नाम 2003 एवं 2025 की सूची मैं नहीं है ।वह अपना प्रमाण पत्र देकर मतदाता सूची में अपना नाम अंकित कर सकते हैं ।इसी के तहत नायक तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया द्वारा सहजनवा तहसील के पाली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम शहरी ,गोविंदपुर और नेवास में मतदाताओं के बीच जाकर गणना प्रपत्र का वितरण किया और जानकारी दी गई जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है वह अपना प्रमाण पत्र लेकर के सूची में नाम दर्ज करा लें। इस मौके पर सुपरवाइजर प्रहलाद ,सत्येंद्र एवं बी यल ओ मौजूद रहे ।यह लोग घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण जांच का कार्य करेंगे।

