राज्यमंत्री विश्वनाथ ने की राजेश कुमार सिद्धार्थ की सराहना
लखनऊ।
अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्री विश्वनाथ ने कहा कि
“राजेश कुमार सिद्धार्थ कठिन परिस्थितियों में भी ‘बहुजन संगठक’ समाचार पत्र को साप्ताहिक से दैनिक रूप में प्रकाशित कर रहे हैं। यह कार्य केवल पत्रकारिता नहीं, बल्कि एक सामाजिक मिशन है।”
उन्होंने आगे कहा कि
“राजेश कुमार सिद्धार्थ ने स्थानीय संपादक के रूप में सोनम गौतम को कमान सौंपकर समाज के नए नेतृत्व को भी अवसर प्रदान किया है। यह कदम इस बात का प्रतीक है कि ‘बहुजन संगठक’ केवल समाचार पत्र नहीं, बल्कि समावेशी सोच और सामाजिक भागीदारी का मंच है।”
राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि “राजेश कुमार सिद्धार्थ का प्रयास लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की उस सच्ची भावना को पुनर्जीवित करता है, जहाँ पत्रकारिता समाज के उत्थान और न्याय की आवाज़ बनती है।”
