बाइक और बोलेरो में हुई जोरदार टक्कर बाइक चालक की हालत गंभीर
विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी के अंतर्गत कोलाही ग्राम सभा निवासी गोविंद केसरवानी पुत्र शिवचंद केसरवानी उम्र 30 वर्ष जो की बिहसड़ा बाजार से अपने घर कोलाही के लिए वापस आ रहे थे पाठकबरी पहुंचे हुए ही थे की तभी बिहसडा की तरफ जा रही बोलेरो गाड़ी नंबर UP 70 AB 2605 ने सामने से बाईक में मारी जोरदार टक्कर जिससे बाइक चालक की हालत गंभीर हो गई और बोलेरो का चालाक घटना स्थल से हुआ फरार अपनी गाड़ी छोड़ कर मौके पर स्तिथ स्थानी नागरिक घायल के परिजन और नजदीकि पुलीस चौकी पर सुचना दिए घटना की सूचना मिलते ही गैपुरा चौकी प्रभारी संजय सिंह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गए और एंबुलेंस द्वारा घायल को परिजनों के साथ नजदीकी पी एच सी सर्रोई भेजें जहां की घायल का हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया वहां भी डॉक्टर द्वारा हालत गंभीर बताते हुए घायल को वाराणसी बीएचयू हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिए जिससे परिजनो का रो रो कर हुआ बुरा हाल घायल अपने परिवार में 2 भाइयों में दूसरे स्थान पर है घायल की 3 बेटियां भी है

