चित्रकूट
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना थाना राजापुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
समाधान दिवस के दौरान भूमि-विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, चक रोड, नाली तथा अन्य लंबित प्रकरणों की सुनवाई की गई।
जिलाधिकारी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस निस्तारण रजिस्टर का भी अवलोकन किया एवं कहां की थाना दिवस में आए हुए शिकायतकर्ता को संतुष्टि मिलनी चाहिए एवं रजिस्टर पर निस्तारित लाभार्थी का फोन नंबर अवश्य लिखा जाए जिससे कि फीडबैक भी लिया जा सके यह सुनिश्चित कराएं । उन्होंने उप जिलाधिकारी राजापुर को निर्देश दिए कि लेखपालों के कार्यों की मॉनिटरिंग करते रहें, लेखपालों की किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए यह सुनिश्चित कराए। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना है। जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावलियों की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में गणना प्रपत्र वितरण के बारे में जानकारी करते हुए सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों के बूथ लेवल ऑफिसरों के माध्यम से गणना प्रपत्रों का त्वरित वितरण कराना सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन व महिलाओं की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजापुर फूलचंद यादव, प्रभारी निरीक्षक राजापुर लाखन सिंह मौजूद रहे।
विनोद उपाध्याय
व्यूरो चित्रकूट
अब तक टीवी न्यूज़, अब तक न्याय

