आज वाराणसी से चलकर खजुराहो जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पहुँची चित्रकूटधाम स्टेशन
वाराणसी में आज वंदे भारत ट्रेन का शुभारम्भ माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय मुख्यमंत्री जी तथा माननीय रेल मंत्री जी भारत सरकार द्वारा किया गया जो तीर्थ नगरी चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन कर्वी पहुंची जिसको जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, अध्यक्ष जिला कोआपरेटिव बैंक बांदा/ चित्रकूट पंकज अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्वी नरेन्द्र गुप्ता, प्रधान मुख्य अभियंता रेलवे जेसी चौरसिया, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे आदि लोगों ने स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया गया।
पूर्व सांसद श्री आर के सिंह पटेल ने कहा कि भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट के ऐतिहासिक स्टेशन प्लेटफार्म कर्वी पर बंदे भारत ट्रेन का आज शुभारंभ हुआ मैं सभी का स्वागत करता हूं माननीय प्रधानमंत्री जी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय रेल मंत्री जी सहित पूरी टीम को भी हार्दिक बधाई देता हूं हम माननीय प्रधानमंत्री जी के तथा माननीय रेल मंत्री जी के आभारी हैं कि इस जनपद चित्रकूट तथा बुंदेलखंड के पिछले क्षेत्र पर यह बंदे भारत ट्रेन शुरू करा कर यहां की गति को तेज किया है यह बंदे भारत ट्रेन बनारस से खजुराहो तक शुरू की गई है जो धार्मिक स्थल काशी विंध्याचल प्रयागराज चित्रकूट होते हुए चंदेल कालीन स्थल तक जाएगी रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य भी चल रहा है जब पूरा हो जाएगा तो दूसरी भी वंदे भारत ट्रेन मिलेगी पहले भी माननीय प्रधानमंत्री जी तथा माननीय रेल मंत्री जी के नेतृत्व में कई ट्रेनें चित्रकूट से होकर चलाई गई है माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत सरकार जो कार्य कर रही है यह पहले 75 वर्ष में कभी कार्य नहीं हुए हैं, माननीय प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने जा रहा है लोगों को जगा कर विकसित भारत के साथ जोड़ा जा रहा है।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि आज बनारस से वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ हुआ है मेरे लिए सौभाग्य की बात यह है की एक सप्ताह पूर्व मेरे द्वारा तीर्थ क्षेत्र वाराणसी से भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट में कार्य करने का मुझे मौका मिला इस वंदे भारत ट्रेन के चलने से तीर्थ नगरी चित्रकूट में पर्यटकों को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि ट्रेन तीर्थ नगरी वाराणसी से चलकर खजुराहो तक जाएगी इससे पर्यटकों का आवागमन अधिक होगा।
इसके पूर्व विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए उन छात्राओं को सभी अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कर्वी रेलवे स्टेशन पर बंदे भारत ट्रेन के स्वागत के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राम सागर चतुर्वेदी,पीआरओ कौशल सिंह, राजकुमार त्रिपाठी, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, शिवाकांत पांडेय, रवि गुप्ता, विकास मिश्रा, अश्वनी कुमार अवस्थी, स्टेशन मास्टर कर्वी सुरेश कुमार सहित अन्य जन प्रतिनिधि, रेलवे कर्मचारी अधिकारी एवं आम जनमानस मौजूद रहा।
विनोद उपाध्याय
व्यूरो चित्रकूट
अब तक टीवी, अब तक न्याय

