राजा भैया पहुंचे मां विंध्यवासिनी के दरबार, प्रदेश की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना
मिर्जापुर। प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया मिर्जापुर जिला अध्यक्ष संजू मिश्रा जन सत्ता दल अनुज उमर यूथ ब्रिगेड जिला महासचिव विमल सिंह मिडिया प्रभारी सतीश सिंह शनिवार को विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
राजा भैया के आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उनके साथ सेल्फी लेने और आशीर्वाद प्राप्त करने को उत्सुक नजर आए। दर्शन के बाद राजा भैया ने साधु-संतों से भेंट कर मां विंध्यवासिनी धाम में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।
इस दौरान मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। राजा भैया ने कहा कि उन्होंने मां से प्रार्थना की है कि “देश, प्रदेश और सभी परिवारों में सुख-समृद्धि और कल्याण बना रहे।”
विंध्यधाम में राजा भैया के दर्शन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।

