ग्राम सभा लखनापार में नाली निर्माण की अनदेखी, पांच साल से ग्रामीण परेशान
गोरखपुर पाली क्षेत्र ग्राम सभा लखनापार में नाली निर्माण न होने से ग्रामीणों में गहरी नाराज़गी है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से नाली का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, जिसके कारण पूरे गांव में गंदगी फैली रहती है।
ग्रामीणों ने बताया कि नाली जाम और टूटी हुई हैं, जिससे पानी का निकास नहीं हो पाता और चारों तरफ गंदा पानी जमा रहता है। इससे तेज़ बदबू उठती है और मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।ग्रामीणों ने बताया कि कोई सफाईकर्मी नियमित रूप से सफाई करने नहीं आता, जिससे स्थिति और खराब होती जा रही है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की। जब मौके पर देखा गया तो नालियां गंदगी से पूरी तरह भरी पड़ी हुई है और गांव के कई हिस्सों में पानी रुककर बदबू फैला रहा है।ग्रामीणों ने मांग की है कि ब्लॉक प्रशासन जल्द से जल्द नाली निर्माण और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि गांव में साफ-सफाई बनी रहे और बीमारियों का खतरा टाला जा सके।

