फर्स्ट रेफरल यूनिट महोली सीतापुर का डीएम डा. राजा गणपति आर ने किया निरीक्षण...
डिलीवरी सेवा, नवजात शिशु की देखभाल एवं आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर तथा अन्य चिकित्सा सेवाओं को गंभीरता से परखा...
जिलाधिकारी ने मौजूद चिकित्सकों को दिए आवश्यक निर्देश, कहा : शासन के निर्देशों का हो अक्षरश: का पालन...
आपको बता दें कि रविवार अर्थात छुट्टी के दिन जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर महोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्थात प्रथम रेफरल इकाई का औचक निरीक्षण किया...!
इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आने वाले मरीजों के रुकने तथा प्रसव कक्ष, नवजात बच्चों की देखभाल तथा ऑपरेशन थिएटर व अन्य चिकित्सा सेवाओं के बारे में बारीकी से निरीक्षण किया...!
इस दौरान जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर ने मौजूद चिकित्सकों को निर्देशित किया है कि शासन के दिशा निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाए तथा मरीजों तथा तीमारदारों के साथ बेहतर व्यवहार किया जाए एवं साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए...!
मीडिया द्वारा पूछे गए निजी अस्पतालों के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि शपथ पत्र पर किसी निजी अस्पताल की शिकायत आती है तो उसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी...

