जिले पुलिस कप्तान दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय एवं सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता के निर्देशन
थाना मानिकपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने अवैध नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्यवाही
करते हुए भारी मात्रा में गांजा एवं स्मैक ,दो करोड़ से अधिक नगद रुपए बरामद किया है
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह एवं आबकारी की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में नगद एवं अवैध नशे का सामान बरामद किया है
उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में अवैध नशे के सौदागर राजेश मिश्रा का नेटवर्क फैला हुआ था
अवैध नशे के सौदागर की संपत्ति पूर्व में तीन करोड़ से ज्यादा चल और आंचल संपत्ति कुर्क की जा चुकी है
पुलिस ने पांच अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए बड़ी कार्यवाही किया है

