कोतवाल जे बी पांडे के कार्यकाल ने महोली के अपराधियों को बना दिया भीगी बिल्ली
रिपोर्ट पदुम सिंह तोमर
महोली सीतापुर
कोतवाल का कहना है कि अपराध करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, कोतवाल की सख्त कार्यशैली से अपराधी डर से कांपते हैं
महोली-सीतापुर. नये कार्यकाल की शुरुआत पुलिस की कड़ी निगरानी के साथ होगी, इसलिए कोतवाल जे बी पांडे ने महोली कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए कमर कस ली है। एक तरफ चैकिंग अभियान शुरू होगा तो दूसरी तरफ कोतवाल जे बी पांडे और उनका पुलिस बल महोली क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुरक्षा मुहैया कराने का काम करेगा। कोतवाल जे बी पांडे के अनुसार महोली कोतवाली क्षेत्र को सुरक्षा की भावना प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही, उनके नेतृत्व में पुलिस बल पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। जहां तक अपराधों पर लगाम लगाने की बात है तो कप्तान के आदेश और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हुए महोली कोतवाली पुलिस के जांबाज अधिकारी 24 घंटे सतर्क रहते हैं। वे सरकार की मंशा को साकार करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। कोई भी अपराध घटित हो तो महोली कोतवाली पुलिस के जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारी उसे सुलझाने के लिए तीसरी आंख का भी सहारा लेते हैं, जिसका नतीजा यह है कि महोली पुलिस के चंगुल से अपराधियों का बचना लगभग नामुमकिन है। पुलिस अपराधियों तक पहुंचती है और उन्हें सलाखों के पीछे डालती है। नवंबर महीने की शुरुआत में पुलिस गुंडों और नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई निश्चित है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग ठंड के मौसम पर शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं, इसलिए महोली कोतवाली पुलिस ऐसे हुड़दंगियों पर विशेष कड़ी नजर रखेगी, ताकि आने वाले नंबर महीने की शुरुआत बेहतरीन तरीके से हो सके और किसी को कोई असुविधा न हो। ठंड के महीने पर महोली क्षेत्र के लोगों को हेलमेट लगायें कोतवाल जे बी पांडे एक ही संदेश दे रहे हैं कि महोली कोतवाली पुलिस 24 घंटे क्षेत्र के लोगों की सेवा में तत्पर है।

