• होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क-सूत्र
  • संपादक मंडल
  • पंजीकरण
  • लॉगिन

Bahujan Sangathak LogoBahujan Sangathak

Advertisement Banner
  • होम
  • न्यूज़
    • देश
    • विदेश
    • बिज़नेस
    • पर्यावरण
    • सेहत
    • वायरल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • केरल
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
    • पश्चिमी बंगाल
    • पंजाब
  • युवा
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
    • करियर
    • जॉब
    • विद्यालय
    • महाविद्यालय
    • कंप्यूटर शिक्षा
    • स्वास्थ्य शिक्षा
    • तकनीकी शिक्षा
    • रिसर्च सेन्टर
    • शोध संस्थाएं
    • छात्रवृति
  • मनोरंजन
    • खेल
    • टेलीविजन
    • फिल्म जगत
    • संगीत
    • गीत
    • भजन
    • कविता
    • चुटकुले
    • कहानियां
    • सांस्कृतिक कार्यक्रम
    • अन्य मनोरंजन
  • धर्म
    • हिंदू
    • मुस्लिम
    • बौद्ध
    • सिख
    • धार्मिक स्थल
    • त्योहार
    • राष्ट्रीय पर्व
  • अपराध
    • क्राइम न्यूज
    • दलित उत्पीड़न
    • महिला उत्पीड़न
    • दहेज उत्पीड़न
    • उत्पीड़न
    • लूट
    • अपहरण
    • हत्या
    • दहेज हत्या
    • बलात्कार
    • अवैध कब्जा
    • मारपीट
    • बाल अपराध
    • अन्य अपराध
  • हलचल
    • सियासत
    • हक़ीक़त
    • चर्चा-में
    • मुख्यमंत्री
    • मंत्री
    • सांसद
    • विधायक
    • जिला पंचायत सदस्य
    • नेता जी के वादे
    • क्षेत्र का विकास
    • जनता की आवाज
  • गांव की हकीकत
    • प्रधान के वादे
    • गांव का विकास
    • गांव में बना शौचालय
    • गांव में बने स्कूल
    • गौशाला की हकीकत
    • मनरेगा का कार्य
    • गांव की साफ-सफाई
    • गरीबों का आवास
    • गांव की अन्य खबरें
  • धरना
    • धरना प्रदर्शन
    • जनसभा
    • सनगोष्ठी
    • चर्चा
    • प्रेसनोट
  • संविधान
  • जुर्म व धाराएं
  • Live TV
    • लाइव न्यूज़
    • न्यूज़
    • प्रोग्राम
    • जनता की अदालत
    • आज की अदालत
    • पीड़ितों की कहानी उन्हीं की जुबानी
    • फोनो
    • डिबेट
    • आमने-सामने
  • ई-पेपर
    • दैनिक बहुजन संगठक
    • साप्ताहिक बहुजन संगठक
    • मासिक दलित घोष
No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
    • देश
    • विदेश
    • बिज़नेस
    • पर्यावरण
    • सेहत
    • वायरल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • केरल
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
    • पश्चिमी बंगाल
    • पंजाब
  • युवा
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
    • करियर
    • जॉब
    • विद्यालय
    • महाविद्यालय
    • कंप्यूटर शिक्षा
    • स्वास्थ्य शिक्षा
    • तकनीकी शिक्षा
    • रिसर्च सेन्टर
    • शोध संस्थाएं
    • छात्रवृति
  • मनोरंजन
    • खेल
    • टेलीविजन
    • फिल्म जगत
    • संगीत
    • गीत
    • भजन
    • कविता
    • चुटकुले
    • कहानियां
    • सांस्कृतिक कार्यक्रम
    • अन्य मनोरंजन
  • धर्म
    • हिंदू
    • मुस्लिम
    • बौद्ध
    • सिख
    • धार्मिक स्थल
    • त्योहार
    • राष्ट्रीय पर्व
  • अपराध
    • क्राइम न्यूज
    • दलित उत्पीड़न
    • महिला उत्पीड़न
    • दहेज उत्पीड़न
    • उत्पीड़न
    • लूट
    • अपहरण
    • हत्या
    • दहेज हत्या
    • बलात्कार
    • अवैध कब्जा
    • मारपीट
    • बाल अपराध
    • अन्य अपराध
  • हलचल
    • सियासत
    • हक़ीक़त
    • चर्चा-में
    • मुख्यमंत्री
    • मंत्री
    • सांसद
    • विधायक
    • जिला पंचायत सदस्य
    • नेता जी के वादे
    • क्षेत्र का विकास
    • जनता की आवाज
  • गांव की हकीकत
    • प्रधान के वादे
    • गांव का विकास
    • गांव में बना शौचालय
    • गांव में बने स्कूल
    • गौशाला की हकीकत
    • मनरेगा का कार्य
    • गांव की साफ-सफाई
    • गरीबों का आवास
    • गांव की अन्य खबरें
  • धरना
    • धरना प्रदर्शन
    • जनसभा
    • सनगोष्ठी
    • चर्चा
    • प्रेसनोट
  • संविधान
  • जुर्म व धाराएं
  • Live TV
    • लाइव न्यूज़
    • न्यूज़
    • प्रोग्राम
    • जनता की अदालत
    • आज की अदालत
    • पीड़ितों की कहानी उन्हीं की जुबानी
    • फोनो
    • डिबेट
    • आमने-सामने
  • ई-पेपर
    • दैनिक बहुजन संगठक
    • साप्ताहिक बहुजन संगठक
    • मासिक दलित घोष
No Result
View All Result
JNews Default
No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • राज्य
  • युवा
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • अपराध
  • हलचल
  • गांव की हकीकत
  • धरना
  • संविधान
  • जुर्म व धाराएं
  • Live TV
Home जनपद बस्ती में पुलिस लाइन सभागार में यूनिसेफ एवं दिशा संस्था के सहयोग से महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को संस्थागत मजबूती देने की दिशा में “बहू–बेटी सम्मेलन” पर

जनपद बस्ती में पुलिस लाइन सभागार में यूनिसेफ एवं दिशा संस्था के सहयोग से महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को संस्थागत मजबूती देने की दिशा में “बहू–बेटी सम्मेलन” पर

John Doe by Rajesh Kumar Siddharth
Posted: Jun 2, 2026 05:30 PM
in न्यूज़, देश, वायरल, राज्य, उत्तर प्रदेश
Image
13
VIEWS
Share on Facebook

महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध एवं लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के उद्देश्य से गोरखपुर जोन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत “बहू–बेटी सम्मेलन” पहल के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिनांक 01 जून 2026 को जनपद बस्ती में एक एकदिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला का आयोजन अपरान्ह 12:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक जनपद बस्ती में पुलिस लाइन सभागार में किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन  शालिनी सिंह, प्रभारी, महिला थाना ने किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  संजीव त्यागी, पुलिस उप महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र रहे । जबकि डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, बस्ती तथा  श्यामकांत, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।  कार्यक्रम में जनपद बस्ती के समस्त पुलिस सर्किलों से पुलिस उपाधीक्षक, सभी पुलिस थानों से मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी एवं प्रत्येक मिशन शक्ति केंद्र से दो महिला पुलिस कार्मिकों सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, यूनिसेफ के प्रतिनिधि तथा दिशा संस्था की टीम ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया ।
कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी अतिथियों को लाइव प्लांट भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री शैलेश प्रताप सिंह, मण्डलीय बाल संरक्षण सलाहकार, यूनिसेफ द्वारा कार्यशाला के उद्देश्य एवं उसकी रूपरेखा पर विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया गया ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजीव त्यागी ने कहा कि परिक्षेत्र के समस्त जनपदों के सभी पुलिस थानों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन की प्रेरणा से प्रारंभ की गई इस पहल में सहयोग हेतु यूनिसेफ एवं दिशा संस्था का आभार व्यक्त किया तथा कार्यशाला के सफल आयोजन में उनके योगदान की सराहना की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान समय में किशोरियों के घर से भागने के मामलों में वृद्धि हो रही है, जो अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से किशोरियों एवं किशोरों को इस विषय पर व्यापक रूप से जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं, विशेषकर किशोरियों, को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाना आवश्यक है, क्योंकि आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं अपने प्रति होने वाली हिंसा का विरोध करने और सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने में अधिक सक्षम होती हैं। उन्होंने समाज में ऐसा वातावरण विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिसमें लड़कियां अपने विवाह से संबंधित निर्णय स्वयं ले सकें तथा उन पर बिना सहमति के विवाह का दबाव न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कई बार बिना सहमति के किए गए विवाह बाद में वैवाहिक विवादों, मानसिक तनाव एवं गंभीर अपराधों का कारण बन जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावकों एवं बड़े लोगों को बच्चों पर अपने निर्णय नहीं थोपने चाहिए तथा महिलाओं को संपत्ति अधिकार सहित अन्य अधिकार प्रदान करने के पीछे भी सरकार की यही सोच है कि महिलाएं आत्मनिर्भर एवं निर्णय लेने में सक्षम बन सकें। महिला सशक्तिकरण पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि समाज में कई बार इसकी अवधारणा को सही रूप में नहीं समझा जाता। महिला सशक्तिकरण का अर्थ पुरुषों के विरोध या उनसे संघर्ष करना नहीं है, बल्कि महिलाओं को अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं समान अवसर प्रदान करना है। साथ ही उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि महिलाएं सशक्त होने के बाद अपने परिवार एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र की टीम को निर्देशित किया कि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाएं तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। पुलिस विभाग की भूमिका पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को यह नहीं कहना चाहिए कि वे “महिला हितैषी” कार्यवाही कर रहे हैं, बल्कि उन्हें अपने कार्य में पेशेवर, निष्पक्ष एवं तटस्थ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी दृष्टिकोण से पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ेगी। उन्होंने विशेष रूप से वैवाहिक विवादों के मामलों में अनावश्यक दबाव न बनाने तथा तथ्यों एवं मेरिट के आधार पर कार्यवाही करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे वास्तविक समाधान संभव हो सके और विवाद पुनः उत्पन्न न हों।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन के विज़न के अनुरूप जनपद बस्ती में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से भविष्य में समाज में लिंग भेदभाव को कम करने की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। उन्होंने पुलिस विभाग में हाल ही में भर्ती हुई महिला आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर पीड़ित महिलाओं को सहयोग प्रदान करें तथा उन्हें उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कई बार अपराध के आंकड़ों में वृद्धि का अर्थ यह नहीं होता कि अपराध बढ़ गए हैं, बल्कि यह भी संभव है कि पहले अपराधों की रिपोर्टिंग नहीं हो रही थी और अब लोग आगे आकर शिकायत दर्ज करा रहे हैं। इसलिए अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण संवेदनशीलता एवं वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं एवं नागरिकों के हित में अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनके लिए विभिन्न पोर्टल्स भी विकसित किए गए हैं। साथ ही भारतीय न्याय संहिता में कई विशेष प्रावधान लागू किए गए हैं, जिनसे सकारात्मक सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने के लिए अन्य विभागों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यूनिसेफ के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है। पुलिस विभाग के कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में अब पुलिस विभाग में संसाधन एवं सुविधाएं बेहतर हुई हैं, इसलिए अब यह नहीं कहा जा सकता कि संख्या बल या संसाधनों की कमी के कारण प्रभावी कार्य नहीं हो पा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में पुलिस कर्मियों से अधिक संवेदनशील, प्रभावी एवं उत्तरदायी पुलिसिंग की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र की महिला पुलिस कर्मियों से कहा कि वे व्यक्तिगत रुचि लेकर पीड़ित महिलाओं तक अपना सहयोग पहुंचाएं तथा उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि एक महिला पुलिस कर्मी होने के नाते उनकी जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है तथा उनसे समाज की अपेक्षाएं भी अधिक होती हैं। इसलिए उन्हें अपने कर्तव्य एवं नैतिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पीड़िताओं का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यशाला के पश्चात बहू-बेटी सम्मेलन के अंतर्गत व्यापक एवं प्रभावी जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध तथा लिंग आधारित हिंसा के मामलों में कमी लाई जा सकेगी तथा अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन एवं पुलिस मुख्यालय की अपेक्षाओं को पूर्ण किया जा सकेगा।
पल्लवी राय, राज्य सलाहकार, यूनिसेफ ने “आँकड़े क्या बताते हैं” (Data Speaks) विषय पर चर्चा करते हुए आयु, जाति, वर्ग, शिक्षा आदि जनसांख्यिकीय संकेतकों के आधार पर महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की प्रवृत्तियों एवं उसके संभावित कारणों पर प्रकाश डाला ।  शैलेश प्रताप सिंह, मण्डलीय बाल संरक्षण सलाहकार, यूनिसेफ ने अपने सत्र में बहू-बेटी सम्मेलन की उत्पत्ति, अवधारणा, उद्देश्य तथा “क्यों, क्या, कैसे और कौन” के आयामों पर चर्चा की। उन्होंने इसकी कार्यप्रणाली, सामुदायिक मॉडल, Cascaded Rollout, लिंग आधारित हिंसा पर चर्चा समूह, डेटा आधारित हस्तक्षेप, मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका, विभागीय कन्वर्जेन्स, माइक्रो प्लान, क्षमता निर्माण, प्रभावी पर्यवेक्षण, जेंडर-रेस्पॉन्सिव पुलिसिंग तथा जवाबदेही जैसे प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। सुश्री पल्लवी राय ने, जेंडर विशेषज्ञ ने जेंडर के सामाजिक निर्माण, पितृसत्ता, जेंडर आधारित हिंसा, विक्टिम ब्लेमिंग, इंटरसेक्शनैलिटी तथा पुरुषों और लड़कों की जिम्मेदारी जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की। श्री महर्षि अग्निहोत्री, राज्य सलाहकार, यूनिसेफ ने महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी प्रमुख कानूनों, यौन अपराधों में हुए महत्वपूर्ण संशोधनों तथा न्यायालयों के प्रमुख निर्णयों पर चर्चा की और मिशन शक्ति केंद्र की प्रथम संपर्क बिंदु के रूप में भूमिका पर प्रकाश डाला । उन्होंने गैर सरकारी संगठनो, चिकित्सा विशेषज्ञों, काउंसलर्स तथा मीडिया के साथ प्रभावी समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए सकारात्मक कहानियों के प्रसार के महत्व को रेखांकित किया।

और पढ़ें
DR Ad
DP

Rajesh Kumar Siddharth

He is editor-in-chief at Bahujan Sangathak, Hindi dainik newspaper published from Lucknow, Uttar Pradesh (India)

More News

News title

20 केंद्रों पर 3 व 4 जून को टीजीटी की परीक्षा होगी, गड़बड़ी करने वाले लोगों पर...

Jun 2, 2026 05:29 PM
News title

मुकेश कुमार और गुरु प्रसाद गिरफ्तार, चोरी की KTM बाइक के साथ अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

Jun 2, 2026 05:29 PM
News title

सीएम योगी की बड़ी सौगात, 3 जून को होगा प्लैटेड फैक्ट्री का लोकार्पण

Jun 2, 2026 05:28 PM
News title

अहिल्याबाई जयंती समारोह की सफलता पर पत्रकारों का सम्मान, भेंट की गई लोकमाता की तस्वीर

Jun 2, 2026 05:28 PM
News title

बसपाइयों ने मनाई लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती

Jun 2, 2026 05:27 PM
News title

अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में पहुंचे डॉ पार्थ बघेल,उर्फ़ राजा भैया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

Jun 2, 2026 05:27 PM

Comments

महत्वपूर्ण सूचना- भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Advertisement Banner

Recent News

News title

छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, शिक्षा में समान अवसर का माध्यम है आमोद कुमार

Jun 2, 2026 05:33 PM
news title

अब डायरिया को देगा मात अधीक्षक दिपांशु शुक्ला

Jun 2, 2026 05:33 PM
news title

माधुर्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की काव्य गोष्ठी में गूंजे समसामयिक सरोकार

Jun 2, 2026 05:32 PM
news title

मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर यूथ सेना द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Jun 2, 2026 05:31 PM
news title

जनपद बस्ती में पुलिस लाइन सभागार में यूनिसेफ एवं दिशा संस्था के सहयोग से महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को संस्थागत मजबूती देने की दिशा में “बहू–बेटी सम्मेलन” पर

Jun 2, 2026 05:30 PM
news title

20 केंद्रों पर 3 व 4 जून को टीजीटी की परीक्षा होगी, गड़बड़ी करने वाले लोगों पर...

Jun 2, 2026 05:29 PM
Logo

बहुजन संगठक की शुरुआत मान्यवर कांशीराम जी द्वारा की गई थी, जो आज हिंदी दैनिक, साप्ताहिक न्यूज-पेपर और मासिक पत्रिका के रूप में प्रकाशित किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर हमे फॉलो करें

Browse by Category

  • होम
  • न्यूज़
  • राज्य
  • युवा
  • मनोरंजन
  • सेहत
  • धर्म
  • अपराध
  • हलचल
  • वायरल
  • गांव की हकीकत
  • धरना प्रदर्शन
  • संविधान
  • जुर्म व धाराएं

State News

  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • दिल्ली
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • राजस्थान
  • झारखंड
  • केरल
  • कर्नाटक
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • हरियाणा
  • पश्चिमी बंगाल
  • पंजाब
  • About Us
  • Editorial
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2025 बहुजन संगठक - हिंदी दैनिक, साप्ताहिक न्यूज-पेपर व मासिक पत्रिका | Website developed by WDL.

  • होम
  • न्यूज़
    • देश
    • विदेश
    • बिज़नेस
    • पर्यावरण
    • सेहत
    • वायरल
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • हिमाचल प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • केरल
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • हरियाणा
    • पश्चिमी बंगाल
    • पंजाब
  • युवा
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
    • करियर
    • जॉब
    • विद्यालय
    • महाविद्यालय
    • कंप्यूटर शिक्षा
    • स्वास्थ्य शिक्षा
    • तकनीकी शिक्षा
    • रिसर्च सेन्टर
    • शोध संस्थाएं
    • छात्रवृति
  • मनोरंजन
    • खेल
    • टेलीविजन
    • फिल्म जगत
    • संगीत
    • गीत
    • भजन
    • कविता
    • चुटकुले
    • कहानियां
    • सांस्कृतिक कार्यक्रम
    • अन्य मनोरंजन
  • धर्म
    • हिंदू
    • मुस्लिम
    • बौद्ध
    • सिख
    • धार्मिक स्थल
    • त्योहार
    • राष्ट्रीय पर्व
  • अपराध
    • क्राइम न्यूज
    • दलित उत्पीड़न
    • महिला उत्पीड़न
    • दहेज उत्पीड़न
    • उत्पीड़न
    • लूट
    • अपहरण
    • हत्या
    • दहेज हत्या
    • बलात्कार
    • अवैध कब्जा
    • मारपीट
    • बाल अपराध
    • अन्य अपराध
  • हलचल
    • सियासत
    • हक़ीक़त
    • चर्चा-में
    • मुख्यमंत्री
    • मंत्री
    • सांसद
    • विधायक
    • जिला पंचायत सदस्य
    • नेता जी के वादे
    • क्षेत्र का विकास
    • जनता की आवाज
  • गांव की हकीकत
    • प्रधान के वादे
    • गांव का विकास
    • गांव में बना शौचालय
    • गांव में बने स्कूल
    • गौशाला की हकीकत
    • मनरेगा का कार्य
    • गांव की साफ-सफाई
    • गरीबों का आवास
    • गांव की अन्य खबरें
  • धरना
    • धरना प्रदर्शन
    • जनसभा
    • सनगोष्ठी
    • चर्चा
    • प्रेसनोट
  • संविधान
  • जुर्म व धाराएं
  • Live TV
    • लाइव न्यूज़
    • न्यूज़
    • प्रोग्राम
    • जनता की अदालत
    • आज की अदालत
    • पीड़ितों की कहानी उन्हीं की जुबानी
    • फोनो
    • डिबेट
    • आमने-सामने
  • ई-पेपर
    • दैनिक बहुजन संगठक
    • साप्ताहिक बहुजन संगठक
    • मासिक दलित घोष

  • लॉगिन
  • पंजीकरण
  • संपादक मंडल

© 2025 बहुजन संगठक - हिंदी दैनिक, साप्ताहिक न्यूज-पेपर व मासिक पत्रिका | Developed by WDL.