प्याज के उचित दाम न मिलने के संदर्भ में मण्डी आढ़तियों का एक प्रतिनिधि मंडल देवेंद्र छाबड़ा के नेतृत्व में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मिला…
केन्द्रीय मंत्री ने उचित मूल्य पर खरीद का दिया आश्वासन
स्थानीय अलवर प्याज मंडी में किसानों को प्याज का उचित दाम न मिलने के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते लागत मूल्य भी निकालना संभव नहीं हो पा रहा । इसी क्रम में मण्डी व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल देवेंद्र छाबड़ा के नेतृत्व में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मिला। छाबड़ा ने किसानों की मांगों को मंत्री के समक्ष रखा । केंद्रीय मंत्री ने किसानों को NDDB के माध्यम से उचित मूल्य पर प्याज खरीदने के लिए अधिकृत किया ।
मण्डी व्यापारी देवेंद्र छाबड़ा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि NDDB के माध्यम से जल्द ही प्याज की उचित दरों पर खरीद की जाए जिससे उन्हें फसल के उचित दाम मिल सके । प्रतिनिधि मंडल में जगदीश सैनी सहित लगभग 10 मंडी व्यापारी प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे ।
गौरतलब है कि वर्तमान में अलवर की प्याज मंडी में प्रतिदिन 30 से 40000 कट्टो आवक है लेकिन प्याज के उचित दाम न मिलने के कारण किसान परेशानी का सामना कर रहे हैं जिसके चलते एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिला था। केंद्रीय मंत्री ने किसानों को शीघ्र उचित मूल्य पर प्याज को खरीद का आश्वासन दिया।
अलवर से मनीष अरोड़ा की रिपोर्ट.
