पुरानी रंजीस लेकर मनबढ़ो ने दुकान में घुस कर पीटा।
ग़लीमत रहा डंडे के प्रहार से कुर्सियां हुई चकना चूर दुकान दार बाल बाल बचा।
सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर छः तुलसीदास नगर के बखिरा मार्ग स्थित किसान बीज भंडार पे सुबह 7:30 बजे लगभग आधा दर्जनों की संख्या में दिनदहाड़े लाठी डंडों से लैश मनबढ़ो ने दुकानदार पर हमला बोल दिया वह दुकानदार ने अपनी बचाव के लिए कुर्सियों से लाठियों डंडे का किया सामना, उसके बाद गांव के लोगों को आते देख वहां से हमलावर भाग निकले वही किसान बीज भंडार संचालक अरविंद कुमार त्रिपाठी के द्वारा संबंधित चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। कुछ देर बाद घटनास्थल घघसरा पुलिस चौकी के प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह अपने मयफोर्स के घटनास्थल पर पहुंच कर मामले का जांच पड़ताल शुरू कर दिए है। कोई चौकी प्रभारी का कहना है मारपीट किन कर्म बस हुआ है उसकी जांच पड़ताल चल रहा है जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर उनके ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

