ऊंचाहार मेरी कर्मभूमि, जनता की सेवा ही मेरा धर्म — अतुल सिंह
रिपोर्ट -मो०उवैश मंसूरी
ऊंचाहार (रायबरेली)।
कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने कहा कि “ऊंचाहार मेरी कर्मभूमि है, यहां की जनता की सेवा करना ही मेरा संकल्प और धर्म है।” उन्होंने विधानसभा ऊंचाहार के अंतर्गत आने वाले हरदी टीकर, साईपुर, पूरे सेवान सिंह, रामगढ़, तिवारीपुर, दौलतपुर सहित कई गांवों में नुक्कड़ सभाएं, चौपालें और जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश के लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी हर जागरूक नागरिक की है, और इसके लिए हमें जननायक श्री राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना होगा। अतुल सिंह ने कहा कि मौजूदा मोदी सरकार लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने देश के कई राज्यों में “वोट चोरी” के माध्यम से सत्ता हासिल की है। राहुल गांधी जी ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का खुलासा किया कि किस तरह कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में फर्जी वोटिंग और मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई। एक ही पते पर 100 से अधिक नाम दर्ज थे, यहां तक कि विदेशी महिलाओं की तस्वीरें तक मतदाता सूची में जोड़ी गई थीं। अतुल सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता आज मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। क्षेत्र की सड़के जर्जर हालत में हैं, नालियों की सफाई नहीं होती, जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है और गांवों में गंदगी का आलम है। उन्होंने कहा कि “जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। मौजूदा विधायक केवल झूठे वादों, फर्जी शिलान्यास और उद्घाटन करने में व्यस्त हैं। उन्होंने जनता के विकास कार्यों को ठप कर दिया है। ऊंचाहार की जनता अब समझ चुकी है कि मौजूदा विधायक सिर्फ गरीबों का शोषण करना जानते हैं, उनकी भलाई से उनका कोई लेना-देना नहीं है। श्री सिंह ने आगे कहा कि ऊंचाहार की सबसे बड़ी समस्या आज आवारा पशुओं की है, जिनसे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। “हमारे किसान दिन-रात मेहनत करते हैं, परंतु पशुओं के कारण उनकी फसलें खेतों में ही नष्ट हो जाती हैं। भाजपा सरकार और उसके सत्तासीन नेता इस समस्या पर आंख मूंदे बैठे हैं,” उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में दलितों और पिछड़े वर्गों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। कई गरीबों की जमीनों पर जबरन कब्जा किया जा रहा है, पर शासन-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने कहा, “यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है। भाजपा सरकार ने सिर्फ कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है, आम जनता की सुनवाई कहीं नहीं है।अतुल सिंह ने कहा कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया होता, तो ऊंचाहार की तस्वीर आज कुछ और होती। “अगर मैं विधायक होता, तो ऊंचाहार की सड़कों, बिजली, पानी और आवारा पशुओं की समस्या से लोगों को निजात दिला चुका होता। लेकिन मैं जनता की सेवा में हर पल समर्पित हूं, चाहे सत्ता में रहूं या बाहर। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर कांग्रेस को समर्थन दें। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी ही वह ताकत है जो संविधान, भाईचारा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचा सकती है। हमें नफरत नहीं, मोहब्बत की राजनीति को आगे बढ़ाना है।जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और लोगों ने श्री सिंह की बातों का समर्थन किया। सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि अतुल सिंह ने हमेशा उनकी समस्याओं में साथ दिया है, और जनता के असली हितैषी हैं। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, पूर्व डिप्टी एसपी आर. एन. गौतम, रामदत्त पांडे, उद्धोत सिंह, कप्तान सिंह, आशु सिंह, मोहम्मद शानू, अशोक सिंह, शिवदीन सरोज, विपिन सिंह, अंबुज सिंह, सतीश सिंह, जितेन सिंह, राजेंद्र सरोज, सरवन सिंह, रमेश गौतम, दिलीप पटेल, रवि सिंह, शिवानंद मौर्य, शारदा तिवारी, इम्तियाज, धर्मेंद्र सिंह, अनिल यादव, रोहित सरोज, घनश्याम गौतम, देवी प्रसाद गुप्ता, अभिषेक सिंह, अजीत सिंह, अखिलेश यादव, राम प्रकाश सरोज आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

