ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर
25वीं अंतर्जनपदीय कानपुर जोनल पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारंभ
पुलिस लाइन कानपुर नगर में 25वीं अंतर्जनपदीय कानपुर जोनल पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री कासिम आबिदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, एसीपी लाइन, एसीपी स्वरूप नगर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस बैंड द्वारा आकर्षक धुनें प्रस्तुत की गईं, जिसके पश्चात सभी प्रतिभागी टीमों ने अनुशासन एवं ऊर्जा से भरपूर मार्च पास्ट किया।इस प्रतियोगिता में कुल 08 टीमें कानपुर जोन के विभिन्न जिलों से भाग ले रही हैं, जो आने वाले दिनों में आपसी प्रतिस्पर्धा के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाएंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में टीम भावना, अनुशासन, फिटनेस एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है।

