भ्रष्टाचार माफिया से कम नहीं सुंदर लाल जेई शपथ पत्र का दावा
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक जनपद सीतापुर का विकासखंड पहला प्रदेश तक चर्चा का विषय जनता दिखाई पड़ रहा है अगर देखा जाए तो विकासखंड पहला में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार हो चुकी हैं। शासन प्रशासन में शिकायतें तो कई बार हुई हैं। लेकिन कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हो सकी है। पहला ब्लांक पारा परसादीपुर निवासी सतीश चंद्र पुत्र छोटकन्ने उम्र 48 वर्ष द्वारा शपथ पत्र देकर राष्ट्रहित के लिए उच्च अधिकारियों से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत की गई है। शपथ पत्र में दिए गए बिंदुओं से संबंधित साक्ष्य भी शपथ करता के पास मौजूद है।
शिकायत: जे ई सुंदर लाल वर्मा पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जिला अधिकारी से जांच की गुहार
सीतापुर के निवासी सतीश यादव ने जिला अधिकारी सीतापुर को एक शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने जे ई (जूनियर इंजीनियर) सुंदर लाल वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सतीश यादव ने अपने शिकायती पत्र के साथ शपथ पत्र भी संलग्न किया है, जिसमें उन्होंने सुंदर लाल वर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है
- आय से अधिक संपत्ति: सतीश यादव ने आरोप लगाया है कि जे ई सुंदर लाल वर्मा ने अपनी आय से अधिक संपत्ति बनाई है, जिसमें सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान और कई आलीशान मकान शामिल हैं।
- 100 बीघा से अधिक जमीन: सतीश यादव ने दावा किया है कि सुंदर लाल वर्मा के पास 100 बीघा से अधिक जमीन है, जिसके कागजात उन्होंने जिला अधिकारी सीतापुर को सौंप दिए हैं।
- नियम विरुद्ध तैनाती: सतीश यादव ने बताया कि सुंदर लाल वर्मा 27 वर्षों से एक ही ब्लॉक में कार्यरत हैं, जो कि सेवा नियमों के विरुद्ध है।
सतीश यादव का कहना है, "यदि सुंदर लाल वर्मा की गहन जांच की जाए, तो और भी कई अनियमितताएं और संपत्तियों का खुलासा हो सकता है।"
सतीश यादव ने जिला अधिकारी से अनुरोध किया है कि जे ई सुंदर लाल वर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और अनियमितताओं की जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाए।

