सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत क्षेत्र में एडी हेल्थ डा जयंत कुमार ने रविवार को पीएचसी डुमरी निवास व रिठुआखोर में आयोजित सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया।वहां दवा,जांच और मरीजों से मिलने वाले स्वास्थ्य सुविधाओं की पुछताछ भी किए।पीएचसी पर साफ सफाई का आभाव मिलने पर नाराजगी व्यक्त कर सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिए।आगे एडी हेल्थ सीएचसी ठर्रापार पाली पहुचें।इमरजेंसी,टीकाकरण,औषधि केंद्र,लेवर रूम,इंसेफलाइटिस वार्ड समेत अन्य वार्डो का निरीक्षण किया।जहां सब ठीक मिला।अधीक्षक डा.सतीश सिंह सीएचसी पर डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाने और जांच कक्ष छोटा होने के कारण बगल में जांच रूम में सिफ्ट कराने की मांग किया।जिस पर उन्होने जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिए।इस मौके पर एनएचएम मंडलीय कार्यक्रम अधिकारी डा अरविंद पांडेय,अधीक्षक डा.सतीश सिंह,लोकेन्द्र सोनी ,चन्द्रसेन पाठक,अभिनव सिंह,विनय पांडेय,झकरूल्लाह,अंजनी कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

