जौनपुर
दिनांक 19.11.2025 को थाना परिसर में दो बच्चियों -1. आकांक्षा यादव पुत्री श्री ओमप्रकाश यादव 2. निधि यादव पुत्री श्री सचिन्द्र यादव निवासिनीगण ग्राम गोठांव, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर द्वारा स्कूल जाते समय सड़क पर मिला एक पर्स थाना बरसठी पर जमा कराया गया। उक्त पर्स में 240 रुपये, एसबीआई का एटीएम कार्ड, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक कार्ड मौजूद थे। बच्चियों ने बताया कि यह पर्स एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की जेब से उस समय गिर गया था, जब वह सरसरा से निगोह की ओर जा रहा था। पर्स के स्वामी का पता लगाने हेतु उसके एटीएम कार्ड एवं एसबीआई शाखा बरसठी की सहायता से मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया। दूरभाष के माध्यम से सूचित करने पर संबंधित व्यक्ति थाना उपस्थित हुआ, जिसने अपना नाम आर्यन यादव पुत्र बसन्तलाल यादव, निवासी ग्राम बनीडीह, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर बताया। पर्स की पहचान कराने के पश्चात उसे सुपुर्द कर दिया गया।
बरामदगी में सहयोग करने वाले—
1. आकांक्षा यादव पुत्री श्री ओमप्रकाश यादव व निधि यादव पुत्री श्री सचिन्द्र यादव (निवासिनीगण ग्राम गोठांव, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर)
2. प्रभारी निरीक्षक देवानन्द रजक, थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
3. हेड कांस्टेबल हरीश यादव, थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
दोनों बच्चियों की ईमानदारी सराहनीय है और उनके द्वारा दिया गया उदाहरण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

