जिला पीलीभीत के ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कॉलेज पीलीभीत में जनपद स्तर की 53 वीं बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के STEM था ।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने तथा अध्यापक संवर्ग में अध्यापकों ने भी प्रतिभाग किया I प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया l कार्यक्रम के संयोजक ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, पीलीभीत के उपप्रधानाचार्य लोकेश कुमार तथा जिला विज्ञान क्लब पीलीभीत के जिला समन्वयक चंद्रपाल गंगवार द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं नियमों के बारे में अवगत कराया गया I
इस प्रदर्शन में कुल सात विषयों चिर स्थाई कृषि , कचरा प्रबंधन , हरित ऊर्जा , उभरती हुई प्रौद्योगिकी , मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग , स्वास्थ्य और स्वच्छता तथा जल सरंक्षण एवं प्रबंधन विषयों पर जूनियर वर्ग सीनियर वर्ग अध्यापक संवर्ग में मॉडल प्रदर्शित किए गए ।
चिरस्थायी कृषि विषय में जूनियर संवर्ग (स्थिर) में कक्षा 9 की प्रतिभा वर्मा नें प्रथम स्थान प्राप्त किया सीनियर संवर्ग में कक्षा 12 की शिवानी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 11 के अर्थ तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया किया
कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प ऐसे में सीनियर वर्ग में कक्षा 11 के आकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व हरित ऊर्जा विषय में जूनियर(स्थिर) में कक्षा 10 की आराध्या गुप्ता ने प्रथम स्थान तथा कक्षा नौ के हमदान अशरफ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
जूनियर क्रियाशील में कक्षा 10 के मोहम्मद सोहिब ने प्रथम स्थान एवं पीयूष वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
उभरती हुई प्रौद्योगिकी विषय में सीनियर वर्ग में अमित कुमार ने प्रथम स्थान जूनियर (स्थिर) में संदीप ने प्रथम स्थान एवं शिवानी गंगवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जूनियर (क्रियाशील) में कक्षा 8 के मौलिक जांगिड़ ने प्रथम स्थान तथा निशांत शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग विषय में जूनियर स्थिर में शरद वर्मा ने प्रथम स्थान तथा जूनियर क्रियाशील में आयुष ने प्रथम स्थान और सोनम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय में सीनियर क्रियाशील में लक्ष्मी देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा जूनियर स्थिर में अंशिका गंगवार ने प्रथम एवं सृष्टि गंगवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
जल संरक्षण एवं प्रबंधन विषय में सीनियर क्रियाशील में कनक राठौड़ ने प्रथम स्थान जूनियर स्थिर में भूमिका ने प्रथम स्थान एवं जूनियर क्रियाशील में रिमझिम ने प्रथम स्थान और अनुभव सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
अध्यापक संवर्ग में चिर स्थाई कृषि विषय में शालिनी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान कचरा प्रबंधन विषय में कुलदीप कुमार ने प्रथम स्थान हरित ऊर्जा विषय में लक्ष्मी राठौर ने प्रथम स्थान उभरती हुई प्रौद्योगिकियों में शिवम् मिश्रा ने प्रथम स्थान मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग में राज कुमार ने प्रथम स्थान एवं प्रशांत सक्सेना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय अनुज कुमार शर्मा ने प्रथम स्थान और महेंद्र चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया I इस प्रदर्शनी में निर्णायक की भूमिका श्री सर्वेश कुमार गंगवार , सुमनलता राठौर, डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह , शिवम मिश्रा , महेंद्र चौधरी , लक्ष्मीकांत शर्मा और कुलदीप कुमार ने निभाईI
जिला स्तर पर प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे तथा छात्रों छात्राओं को मंडल स्तर के लिए अपने विषय का राइटअप भी तैयार करके आए I कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक ,जिला विज्ञान क्लब चंद्रपाल गंगवार ने किया।

