अर्जुन रौतेला आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार में बीज निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजेश्वर सिंह पिछले बीते कई दिनों से कई जनपदों में जिलों के संयंत्रों का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं, उसी के क्रम में आज बुधवार को वह कानपुर मथुरा, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा के संयंत्र पर निरीक्षण करने हेतु आगरा सर्किट हाउस पहुंचे, उन्होंने बताया जब से योगी की सरकार आई है तब से किसानों की समस्याओं में काफी हद तक कम हुई है। बिजली, पानी से लेकर खाद, बीज की समस्याओं में सुधार किया गया है, किसानों की आय दोगुना करने के लिए हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है। हम पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य हम सबके अन्नदाता किसानों की समस्याओं का निस्तारण करना व प्रदेश की जनता की खुशहाली है।राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह ने बताया कि पुराने समय में बीज विकास निगम घाटे में चल रहा था, वह आज कड़ी मेहनत एवं अथक प्रयासों से कई करोड़ के मुनाफे में चल रहा है।
आज आगरा संयंत्र के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को लेकर इंजीनियर को फटकार लगाते हुए राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि जो वेयरहाउस की दीवारों के प्लास्टर गिर रहे हैं छत भी जर्ज़र हालत में है, उन्हें जल्द से जल्द रिपेयर कर ठीक कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान साथ में शुभम सिंह, केके अग्रवाल, परियोजना अधिकारी महेंद्र सिंह, संतोष सिंह , मनोज, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे ।

