रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय तंबौर के अहमदाबाद गंज वार्ड में आज मरहूम जमाल अहमद तृतीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसका संचालन वार्ड के सभासद प्रतिनिधि अंसारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि बिसवां महेंद्र प्रताप यादव मौजूद रहे। सांसद राकेश राठौर ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। पूरे मैदान में उत्साह और ऊर्जा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद शेख बंदे हसन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एजुकेशनल ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश की ओर से सांसद राठौर को एक सामूहिक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में तंबौर नगर पंचायत के युवाओं के लिए समर्पित खेल मैदान की मांग रखी गई।
इस पर सांसद राठौर ने भरोसा दिलाते हुए कहा—
“आप लोग उप जिलाधिकारी लहरपुर से भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करें। मैं अपने सांसद निधि से खेल मैदान के मेंटेनेंस और विकास के लिए 10 लाख रुपए तक की सहायता प्रदान करूंगा।”
ज्ञापन पर जावेद खान (पूर्व सभासद), दिलशाद खान, फहीम गौरी, इश्तियाक मलिक, जावेद नासिर, रईस अहमद, हाजी अलीम अहमद, डॉ. शाकिर, राम सागर गुप्ता, पद्माकर दीक्षित, सभासद लतीफ अंसारी और रिजवान अंसारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर समर्थन जताया। प्रतियोगिता और खेल मैदान की मांग को मिला राजनीतिक समर्थन तंबौर के युवाओं में नए उत्साह की लहर लाने वाला साबित हुआ।

