अमोद कुमार
बांदा। संयुक्त शिक्षा निदेशक, झांसी/चित्रकूटधाम मण्डल तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा के निर्देशानुसार आर्य कन्या इण्टर कालेज, बांदा के सभागार में महीयषी महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत मण्डलस्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम गुप्ता व निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रतियोगिता में मण्डल के विभिन्न जनपदों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का विषय
“वर्तमान जीवन प्रणाली एवं पनपता अवसाद”निर्णायक मण्डल में डॉ. जानकी शरण (प्रवक्ता–संस्कृत), डॉ. अंकिता तिवारी (असिस्टेंट प्रोफेसर) एवं डॉ. सचिन मिश्रा (असिस्टेंट प्रोफेसर) शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम घोषित किए।परिणाम पक्ष (For the motion)प्रथम स्थान: वैष्णवी शुक्ला – आर्य कन्या इण्टर कालेज, बांदा द्वितीय स्थान: लक्ष्मी पाण्डेय – भगवती प्रसाद ओमर बालिका इण्टर कालेज, बांदा तृतीय स्थान: प्रिया जयसवाल – चित्रकूट इण्टर कालेज, कर्वी
विपक्ष (Against the motion)
प्रथम स्थान: याशिका – आर्य कन्या इण्टर कालेज, बांदा
द्वितीय स्थान: श्रृद्वा गुप्ता – भगवती प्रसाद ओमर बालिका इण्टर कालेज, बांदातृतीय स्थान: अंजली देवी – चित्रकूट इण्टर कालेज, कर्वी प्रधानाचार्या पूनम गुप्ता एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों ने सभी विजेता छात्राओं तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।इस आयोजन में डॉ. आरती (प्रवक्ता), साधना यादव (स०अ०), अंजना (स०अ०), आशा देवी (स०अ०) सहित विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा। विभिन्न जनपदों से आए शिक्षकों एवं अतिथियों ने भी कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा और प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई

