अमोद कुमार
पिछड़ा क्षेत्र कहे जाने वाले बुंदेलखंड के बांदा जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और विभिन्न स्तर पर देश विदेश में आयोजित प्रतियोगिताओं में बांदा का नाम खूब रोशन हो रहा है। योग के क्षेत्र में प्रतिभाओं को निकालने के उद्देश्य से ऐसा ही एक कार्यक्रम इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर कमेटी के तत्वाधान में मोक्षायतन योग संस्थान सहारनपुर में योग सेतु के नाम से आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्रियों सहित पद्मश्री स्वामी भारत भूषण महाराज और आचार्य प्रतिष्ठा की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम पद्मश्री स्वामी भारत भूषण महाराज की उपस्थिति में वैदिक यज्ञ किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर कमेटी के अध्यक्ष पीयूष कांत मिश्रा एवं सचिव अमित गर्ग मुख्य यजमान रहे और उनके साथ-साथ विभिन्न जिलों से आए हुए पदाधिकारीयों ने भी वैदिक मंत्रोच्चारण से आहुतियां डाली। तत्पश्चात प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सिंह सैनी राजीव गुंबर नगर विधायक, तथा इंडियन योग एसोसियेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के सी जैन, पद्मश्री भारत भूषण जी महाराज एवं आचार्य प्रतिष्ठा जी की उपस्थिति में मां सरस्वती जी की पूजा के बाद योग गीत के साथ कार्यक्रम आरंभ किया गया।उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर कमेटी की पूरी रूपरेखा रखी गई तथा विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों के बीच आयोजित प्रतिस्पर्धा से और उनके कार्यों अवगत कराया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुछ पदाधिकारीयों को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश मध्य जोन से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस सहित योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सजल कुमार रेंडर को आई वाई ए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के सी जैन तथा पद्मश्री स्वामी भारत भूषण महाराज एवं आचार्य प्रतिष्ठा ने सम्मान चिन्ह, शील्ड तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।समापन समारोह में प्रदेश सरकार के माननीय लोक निर्माण मंत्री कुंवर विजय सिंह तथा महापौर सहारनपुर डॉक्टर अजय सिंह की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर कमेटी के कोषाध्यक्ष सुरेश दुबे सहित मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, वृंदावन धाम मथुरा, प्रयागराज, अमरोहा, लखीमपुर-खीरी, जौनपुर बस्ती बहराइच बरेली सहित करीब पचास जिलों के पदाधिकारीयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

