अर्जुन रौतेला। आगरा के बरारा गांव में स्थित श्री गिर्राज देवांश एकेडमी ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। एकेडमी के प्रतिभाशाली छात्र अमन गोला ने गूगल क्लाउड द्वारा प्रदान किया गया ऑनलाइन कोर्स “ क्रिएट एंगेजिंग वीडियो विद गूगल विद्स ” सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके लिए उन्हें डिक्लेरेशन ऑफ कंप्लीशन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, जिसे पाकर अमन व एकेडमी दोनों बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
प्रमाणपत्र उन्हें एकेडमी में आयोजित छोटे समारोह के दौरान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मौजूद शिक्षकों ने अमन की मेहनत, लगन और तकनीक के प्रति उनकी रुचि की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ अमन के भविष्य को संवारने में मदद करेगी, बल्कि बाकी छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
श्री गिर्राज देवांश एकेडमी लगातार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, कोडिंग तथा आधुनिक कौशलों की मुफ्त और उच्च-स्तरीय ट्रेनिंग प्रदान कर रही है। अमन की यह उपलब्धि एकेडमी के समर्पित प्रयासों और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है।
अमन गोला ने कहा कि गूगल के इस कोर्स ने उन्हें वीडियो निर्माण की नई तकनीकों और टूल्स को समझने में बहुत मदद की है। आगे वे इस ज्ञान का उपयोग करके और भी प्रभावशाली डिजिटल कंटेंट बनाने की योजना रखते हैं।
एकेडमी के शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अमन और भी उपलब्धियाँ हासिल करेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

