राजेश कुमार पत्रकार अब तक न्याय कौशाम्बी
कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए थाना अध्यक्ष हरीश तिवारी एवं चौकी प्रभारी शुभम सिंह ने आषाढ़ चौराहे पर पैदल गश्त कर क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया।
गुरुवार शाम को पुलिस टीम ने बाजार, चौराहा और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी तथा असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। रात-दिन गश्त बढ़ाई गई है ताकि किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि न पनपे। वहीं चौकी प्रभारी शुभम सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से लोग निडर होकर अपने कार्य कर सकें इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस की इस पहल से क्षेत्रीय जनता ने राहत महसूस की और सुरक्षा को लेकर पुलिस की तत्परता की सराहना की।

