सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क इस बात को लेकर लोगों को संदेह है
बिसवां संवाददाता सुमन
सीतापुर/मानपुर विकासखंड बिसवां अंतर्गत
1- मानपुर चैराहे से कैमहार नहर पुल तक
2-बघैया नहर पुल भनवापुर तक
3-बघैया नहर पुल से जमौरा सम्पर्क मार्ग को जोड़ने वाला मार्ग इतना खराब हो चुका है कि लोग ये अंदाजा नही लगा पा रहे हैं कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। जहां एक तरफ सरकार गड्ढा मुक्त सड़कों का दंभ भरती नजर आती है वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार सरकार के मंसूबों पर लगातार पानी फेर रहे और लोगों को सरकार की फजीहत करने पर मजबूर कर रहे। सड़के खराब होने की वजह से ग्रामीण और राहगीरों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग सैकड़ो गांव को जोड़ने वाला मार्ग है। जब सड़क के विषय में क्षेत्रीय लोगों बातया कि उपेन्द्र कुमार अमरेन्द्र,राहुल पांडे, पिरोस कुमार, शाकिल, सुशील, आदि तमाम लोगों से बात की गई तो बताया कि आये दिन इस रोड की वजह से आने जाने वाले लोग और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग गड्ढों में अचानक गिर जाते है जिससे किसी का हाथ तो किसी का पैर टूट जाता है। लोगों को जान माल का नुकसान भी हो रहा। जिसकी जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है।वहीं पर इन लोगों ने जिला अधिकारी से रोड की मरम्मत और नवीनीकरण की भी मांग की। इस रोड की खराब दुर्दशा को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस रोड पर आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना देखने को मिलती है और कोई ना कोई चोटिल होकर बाइक और साइकिल से गिर जाते

