बरेली- शिव हरि शर्मा
महानगर के मोहल्ला गांधी नगर में उत्तर प्रदेश वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार के पास सड़क पर खुले में रखा एक पोर्टेबल ट्रांसफॉर्म न केवल विद्युत दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कहीं सड़क के बीचों बीच रखा गया विद्युत ट्रांसफार्मर से यातायात बाधित हो रहा है।
आशीष रॉयल टावर निवासी अजय सक्सेना ने विद्युत विभाग तथा नगर निगम से उक्त ट्रांसफार्मर को सड़क से हटवाए जाने की मांग की है। मजे की बात तो यह है मंत्री जी के आवास के समीप रखा गया विद्युत धारा प्रवाहित इस ट्रांसफार्मर से मंत्री जी तथा जिले के विद्युत अधिकारी अनिभिज्ञ बने हुए हैं

