गोरखपुर, 7 जनवरी 2026 थाना चौरी चौरा के ग्राम पंचायत छबीला में 7 जनवरी 1958-59 के किसान गन्ना आंदोलन में शहीद हुए वीरों की याद में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में कुश्ती प्रतियोगिता और छबीला गोलीकांड मिला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने कहा
यह बहुत ही विडंबना है कि इतने बड़े किसान आंदोलन की शहादत दिवस पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी मौजूद नहीं है। यह किसान हित और आज की अपेक्षा का एक बड़ा सवाल है।
शहीदों की याद में बना शहीद स्मारक आज बहुत ही बदहाल अवस्था में है। हम सरकार से मांग करते हैं कि इसे एक भव्य स्मारक के रूप में विकसित किया जाए। चौरी चौरा का किसान गन्ना आंदोलन, गोलीकांड और जनक्रांति — यह सब चौरी चौरा की पहचान है।
अगले वर्ष से इस ऐतिहासिक शहादत दिवस को और भी भव्य रूप से मनाने का काम किया जाएगा। हम इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएंगे।
कार्यक्रम के संयोजक ग्राम प्रधान गुलाब यादव ने बताया
यह कार्यक्रम शहीदों को श्रद्धांजलि देने और युवा पीढ़ी को उनके बलिदान की कहानी बताने के लिए आयोजित किया गया। हमने कुश्ती प्रतियोगिता और ‘छबीला गोलीकांड मिला’ के माध्यम से शहीदों की याद को जीवंत रखा।

