ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर
महिलाओं ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है। महिलाओं का आरोप है कि अन्य धर्म के दबंगों ने करवा चौथ की पूजा के दौरान अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट की। महिला राजा बेटी ने बताया की कच्चे मकान होने की वजह से महिलाएं सड़क पर चांद देखकर पूजा कर रही थी।इस दौरान अन्य धर्म के दबंगों द्वारा अभद्रता की गई और विरोध पर मारपीट की गई। इसके बाद दिवाली त्योहार के अवसर पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। महिलाओं का आरोप है कि प्रकरण की शिकायत काकादेव थाने की पुलिस से की लेकिन शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई।
