पीलीभीत। ईओ आवास में संचालित सपा कार्यालय को खाली कराने की मुहिम पूरी कर ली गई। कुछ माह पूर्व प्रशासन ने अपना ताला डालकर रंगाई पुताई बाहर से करा ली थी। अब शनिवार को पुलिस प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में पूरी तरह से आवास पर कब्जा ले लिया गया। कमरे में रखा सपा का सामान जब्त कर नगर पालिका भिजवा दिया है।
सरकारी भवन से सपा का सामान बाहर, छावनी बना नकटादाना चौराहा
सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, एसडीएम श्रद्धा सिंह, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि ईओ आवास पर पूर्व में ही कब्जा ले लिया गया था। परिसर में सपा का कुछ सामान रखा हुआ था। कई बार नोटिस देने के बाद भी सामान नहीं निकाला गया। इसे लेकर सामान निकालकर जब्त करते हुए नगर पालिका के कब्जे में भेज दिया है।

