रिपोर्ट – दीप सिंह
डीएम और एसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया
कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने गुरुवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बैरकों, बंदियों की स्थिति तथा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया।
जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार में नियमित रूप से चेकिंग की जाती है। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने जेल परिसर में किसी भी प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर कड़ी रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि नए बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण जेल चिकित्सकों से अनिवार्य रूप से कराया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि नियमित निरीक्षण जारी रखें और बंदियों पर विशेष सतर्क दृष्टि बनाए रखें। उन्होंने समय-समय पर बंदियों की गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

