एंकर। : पुलिस ने शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना पर एक युवक पवन पुत्र गीतम सिंह निवासी गांव चौकड़ा थाना मांट उम्र करीब 19 वर्ष को नसीटी अंडर पास से 60_70 मीटर दूर सर्विस रोड के पास से एक अवैध देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से बरामदगी के आधार पर थाना मांट आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार,हैड कांस्टेबल मधुवेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार, हैड कांस्टेबल नौशाद खां और हैड कांस्टेबल राजकुमार शामिल थे।
