अब तक न्याय/मुकेश कुमार
ग्राम पंचायत सरकंडी, थाना असोथर, जिला फतेहपुर।
ग्राम पंचायत सरकंडी में चल रहे मतदाता सत्यापन अभियान के तहत आज कोटेदार अरुण कुमार द्वारा BLO टीम के साथ सक्रिय सहयोग दिया गया।
निर्वाचन कार्यों से संबंधित आवश्यक अभिलेखों एवं सूचनाओं का सत्यापन ग्रामीणों की उपस्थिति में पूरा किया गया।
BLO अधिकारियों ने बताया कि कोटेदार द्वारा प्रदान किए गए सहयोग से मतदाता सूची सुधार कार्य को समय पर और सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहायता मिली है।

