संवाददाता भानु प्रताप यादव हुसैनगंज/फतेहपुर- पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.11.2025 थाना हुसैनगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 279/2025 धारा 74/115(2)/352/351(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मनीष पटेल पुत्र स्व0 दिनेश चन्द्र निवासी सहनीपुर थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर उम्र करीब 24 वर्ष से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. मनीष पटेल पुत्र स्व0 दिनेश चन्द्र निवासी सहनीपुर थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर उम्र करीब 24 वर्ष ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. निरीक्षक श्री राकेश कुमार थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर
2. का0 जितेन्द्र कुमार यादव

