स्वच्छ सुंदर अच्छे कीड़ा स्थल का हुआ शुभारंभ,गांधी इंटर कॉलेज छाता में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित हुई।
शनिवार को जनपद मथुरा के छाता गोवर्धन रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , इस खेलकूद प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में कॉलेज के बच्चे बच्चियों ने भाग लिया,इस खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एनसीसी 11 यूपी बटालियन कर्नल रजत पांडे रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मेजर रामबाबू पाठक रहे । एनसीसी कैडेट्स स्काउट गाइड के द्वारा सबसे पहले मुख्य अतिथि कर्नल रजत पांडे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का सुभारंभ विधि विधान से कीड़ा स्थल पर पंडित वीरेंद्र गौतम के द्वारा पूजा अर्चन कर व मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष्य दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वी के सारस्वत, दीनानाथ शर्मा ,अतुल शर्मा , अतुल शर्मा अन्य द्वारा मुख्य अतिथि आने वाले सभी महानुभावों को सोल दुपट्टा उढाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वागत गीत विद्यालय के बच्चे बच्चियों के द्वारा पेश कर दर्शको का मन मोह लिया। कीड़ा स्थल पर मिसाल जलाकर कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें 100 मीटर 200 मी 400 मी 1500 मीटर ऊंची कूद लंबी कूद आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य बीके सारस्वत ने अतिथि परिचय कराते हुए खेलों की महत्वता को बताते हुए कहा खेलकूद का बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में महत्वपूर्ण स्थान है। कर्नल रजत पांडे ने कहा कि ग्रामीण इलाके के सरकारी कॉलेज के अंदर इतनी अच्छी व्यवस्था देखने के बाद बहुत अच्छा लगा। यहां अपने निजी खर्चे के द्वारा अपनी जमीन पर एक अच्छे कीड़ा स्थल का निर्माण किया है, जो देखने में बहुत सुंदर है। एनसीसी कैडेट्स वह अन्य सभी की आवश्यकता होती है अच्छा खेल का मैदान हो। बच्चों की ट्रेनिंग के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा । मैनेजर राम बाबू पाठक ने कहा कि बच्चों के अंदर ऐसे गुणों का विकास हो जिससे वह किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहें, कर्नल साहब से निवेदन किया है कि इस विद्यालय में एनसीसी के छात्रों की जरूरत को देखते हुए सीट बढ़ाई जाए अभी तक विद्यालय में एनसीसी के छात्रों के लिए 51सीट हैं,जो डबल हों। विभिन्न क्षेत्रों में इस विद्यालय के एनसीसी के छात्र बहुत मिलते हैं, हमारा प्रयास है कि उच्च अधिकारी के पद तक पहुंचे ।
प्रधानाचार्य खुशबू चक, सुरेश चंद्र तोमर प्रधानाचार्य, अनुश भदोरिया प्रधानाचार्य, हरिराम यादव ,प्रमोद कुमार ,राकेश रंजन, टीकम शुक्ला, गंगा श्याम शर्मा ,संजय , श्री मति अंजू , नारायन सिंह मंच का संचालन राजेश कुमार झा ने किया।
