श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
*सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल महोदया द्वारा थाना अमरिया क्षेत्रांतर्गत स्थित सभी जनसेवा केंद्र संचालकों के साथ एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी जनसेवा केंद्र संचालकों को साइबर अपराध से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी/लिंक फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों के संबंध में सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया। महोदया द्वारा सभी संचालकों को यह भी अवगत कराया गया कि यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल थाना अमरिया या संबंधित साइबर सेल को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
बैठक में सभी जनसेवा केंद्र संचालकों से आमजन को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

